कांके: मोरहाबादी में गांधी प्रतिमा के नीचे हुआ वैश्य मोर्चा के पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों का शपथ ग्रहण समारोह
Kanke, Ranchi | Dec 8, 2024 मोरहाबादी स्थित गांधी के प्रतिमा के नीचे रविवार दोपहर करीब दो बजे वैश्य मोर्चा के पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों का शपथ ग्रहण कराया गया। इस दौरान वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों को समाज और संगठन के प्रति निष्ठा रखने और संघर्ष में समर्पित भाव से साथ देने की शपथ दिलाई।