तेघरा: चमथा गंगा घाट पर आयोजित कल्पवास मेले का भारतीय जनता पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था से हुए अवगत
चमथा गंगा घाट पर आयोजित होने वाले कल्पवास मेले का भारतीय जनता पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने निरीक्षण किया।इस अवसर पर साधु संतों से मिलकर बातचीत किया और व्यवस्था से अवगत हुए।इस प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व बेगूसराय के सांसद प्रतिनिधि प्रभाकर कुमार राय ने किया। यह निरीक्षण रविवार को दिन के ग्यारह बजे की गई।व्यवस्था को लेकर संतों से विचार विमर्श भी किया गया।