तेघरा: तेघड़ा थाना क्षेत्र के गौड़ा गांव में तीन दिन पहले हुई गोलीबारी का मामला दर्ज, घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी
तेघड़ा थाना अंतर्गत गौरा गांव में तीन दिन पूर्व अपराधियों के द्वारा एक युवक को घर से बुलाया गया और उसके बाद आपसी कहा सुनी में उसे गोली मार दी गई।इस दौरान युवक को दो गोली लगी।जिसके बाद वह घायल होकर घटनास्थल पर गिर गया।उसके साथ जो युवक थे वह भी भाग गए।परिजन पहुंचे और ईलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया।इसकी जानकारी पीड़ित ने रविवार को दिन के ग्यारह बजे दिया।