प्रतापगढ़: संदिग्ध परिस्थितियों में सरसी खाम गांव के युवक का शव कमरे में मिला, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम के लिए
सरसी खाम गांव निवासी राकेश पाठक का शव उसके कमरे में पाया गया। घर के अंदर वह और उसकी पत्नी मौजूद थी। पत्नी ने बताया कि राकेश पाठक ने आत्महत्या कर ली है। जबकि मृतक के मामा प्रमोद मिश्रा का आरोप है कि, उनका भांजा राकेश पाठक अपनी पत्नी को पैसे भेजे थे घर बनवाने के लिए। जो उसने किसी को दे दिया किसी बात को लेकर दोनों में विवाद होता था।