प्रतापगढ़: रविवार की शाम 5 बजे थम गया प्रतापगढ़ नगर पालिका उपचुनाव का प्रचार
प्रतापगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष हरि प्रताप के आकस्मिक निधन से यह पद खाली हो गया था। जिसके लिए उपचुनाव होना था। जिसके लिए अधिसूचना जारी हुई और रविवार की शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम गया। आगामी 17 दिसंबर को मतदान होगा जबकि मतगणना 19 दिसंबर को संपन्न होगी। आखिरी दिन चुनाव प्रचार में सारी पार्टियों ने अपनी ताकत झोंक रखी थी। पुलिस पीएसी के जवानों ने पैदल गस्त किया।