प्रतापगढ़: सदर के प्राथमिक विद्यालय भूलियापुर में सोमवार सुबह 10:30 बजे तक अध्यापक नहीं पहुंचे, छात्र हुए परेशान
सदर के प्राथमिक विद्यालय भूलियापुर में सोमवार सुबह 10:30 बजे तक एक भी अध्यापक नही पहुंचे। अध्यापकों के न पहुंचने की वजह से स्कूल आने वाले छात्र परेशान नज़र आये। स्थानीय लोगों ने मामले की शिकायत बेसिक शिक्षा अधिकारी से की है। बताया जा रहा है कि स्कूल में कुल तीन शिक्षक तैनात है लेकिन समय से एक भी शिक्षक स्कूल नहीं आते। बीएसए ने मामले में जांच के आदेश दिया है।