बिहपुर: 23 साल पुराने मामले में वारंटी गिरफ्तार
नवगछिया पुलिस ने माननीय न्यायालय डीएएसजे-2, नवगछिया द्वारा एसटी संख्या 10820/2003 में जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपाल सिंह, पिता–पुरण सिंह, निवासी भवनपुरा, थाना नदी, जिला भागलपुर को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।