अखंड ज्योत है अपार माया, श्याम देव की प्रबल छाया... से गुंजायमान हुआ चूरू
श्याम पाठ में सजा बाबा श्याम का भव्य दरबार, झांकियों ने मोहा मन
चूरूः स्थानीय नागवाणों के नोहरे में श्री श्याम अखंड ज्योत पाठ समिति चूरू व अखिल भारतीय श्री श्याम अखंड ज्योत पाठ समिति की ओर से श्री श्याम पाठ के रचयिता परम श्रद्धेय गुरूजी श्रीचंद शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर श्री श्याम अखंड ज्योत पाठ का 12वां उत्सव मंगलवार को गुरूकृपा महोत्सव के रूप में हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत् पूजा-अर्चना कर बाबा श्याम की दिव्य ज्योत प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम में कोलकाता के पाठ वाचक संजय मित्तल ने संगीतमय पाठ का वाचन कर श्याम भक्तों को बाबा श्याम के रंग में सरोबार कर दिया। इस अवसर पर मित्तल ने जैसे ही पहली चौपाई अखंड ज्योत है अपार माया, श्याम देव की प्रबल छाया... का वाचन किया, तो श्रद्धालु उनके साथ संगीतमय पाठ में लीन हो गये। निर्मल जल की उज्जवल धारा, इक्कीस पैड़ी नीचे किनारा....जैसी चौपाईयों से उपस्थित जनों को भाव विभोर कर दिया। इस दौरान पाठ वाचक ने मोर छड़ी लहराई रे..., खाटू वाले तेरी महिमा अपरंपार, मुझे खाटू बुलाले तू बारंबार....जैसे अनेक भजनों की आकर्षक प्रस्तुतियों पर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। धरती को खोदने लगे, ध्वनि हुई बलवान, मेरा शीश है देव अवतारी, कृष्णा का यह वरदान...जैसी मार्मिक प्रसंगों से पाठ में नई ऊर्जा का संचार कर दिया। इस दौरान बंगाल के कारीगरों द्वारा बाबा श्याम का 15 फीट चौड़ा और 60 फीट लंबा भव्य दरबार सजाया गया। वहीं इत्र वर्षा, पुष्प वर्षा, 56 भोग की झांकी, नृत्य नाटिका आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान बाबा श्याम के जीवन व लीलाओं पर आधारित झांकियों की प्रस्तुति दी गई। इसमें बर्बरीक का बलिदान, तीन बाणधारी बर्बरीक, महाभारत युद्ध का प्रसंग, शिव आराधना बारात स्वागत, भीम-विवाह, कन्यादान, श्याम जन्मोत्सव, बधाई वितरण, वशिष्ठ की धान की झांकियों की प्रस्तुतियों ने खूब वाह-वाही लूटी। इस दौरान बाबा श्याम के जयकारों से पंडाल गुजांयमान हो गया।। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्याम भक्तों ने अखंड ज्योत के दर्शन कर अंचल में सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान समिति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सहयोगी भूमिका निभाई।
#shyampath #follower #nonfollowers #photography #photooftheday #todayphoto
#todaybestphotochallenge #viralpost
#viralchallenge #trendingnow
Churu, Churu | Sep 15, 2026