लातेहार: छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज के विरोध में आजसू पार्टी ने NH 39 जाम किया
विधानसभा घेराव के दौरान छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज, पानी की बौछार और वॉटर कैनन के इस्तेमाल के विरोध में मंगलवार की दोपहर करीब बारह बजे आजसू पार्टी लातेहार जिला इकाई ने जिलाध्यक्ष अमित पांडेय के नेतृत्व में शहर के समाहरणालय के समीप एनएच-39 को जाम कर दिया।