साबिन को जोहार.
आगामी रविवार, दिनांक 28 जून 2026 को पल्स पोलियो महाअभियान पूरे राज्य में और हमारे जिले पश्चिमी सिंहभूम में भी चलाया जाएगा। सभी से आग्रह होगा कि आप अपने बच्चों को, जो 5 साल तक के हैं, उन्हें अपने नजदीकी बूथ जो आंगनवाड़ी केंद्र में होंगे। वहां जरूर लेकर जाएं और पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं। याद रखिए *"दो बूंद जिंदगी के"*. हम सब मिलकर अपने जिले के शत-प्रतिशत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएं और अपने जिले को पोलियो से मुक्त बनाए रखने में अपनी-अपनी भूमिका निभाएं।
धन्यवाद.
श्री मनीष कुमार
जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त
पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा।
Sonua, Pashchimi Singhbhum | Jun 26, 2026