बड़ा हादसा टला: मनोहरपुर के सोनपोखरी में मिले 25 किलो के संदिग्ध विस्फोटक को सेना की BDS टीम ने किया ब्लास्ट, पुलिस जांच में जुटी
पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनपोखरी गांव (मुंडा टोला) में 23 जून को मिले संदिग्ध विस्फोटक को आज शुक्रवार को भारतीय सेना की बम निरोधक दस्ता (BDS) ने सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। 20 से 25 किलो वजनी इस विस्फोटक को सेना ने सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए एक सुरक्षित स्थान पर ले जाकर नियंत्रित तरीके से ब्लास्ट किया।
इस मौके पर चाईबासा के अपर पुलिस अधीक्षक, मनोहरपुर एसडीपीओ, थाना प्रभारी, अंचलाधिकारी, गांव के मुखिया और ग्राम प्रधान मुख्य रूप से मौजूद रहे। सुरक्षा कारणों से आसपास के इलाके को खाली करा लिया गया था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस और खुफिया एजेंसियां अब इस बात की जांच कर रही हैं कि यह विस्फोटक यहाँ कैसे पहुँचा।
#SarandaLive #WestSinghbhum #ManoharpurNews #ChaibasaPolice #BreakingNews #JharkhandNews