ढीमरखेड़ा: सिलौंडी मुख्य मार्ग पर वाहनों के प्रतिबंध की अपील, साप्ताहिक बाजार में सुरक्षा और व्यापार बढ़ाने की मांग
कटनी जिले के ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के सिलौंडी क्षेत्र में लगने वाला साप्ताहिक बाजार, जो जिले के सबसे बड़े बाजारों में से एक माना जाता है, इन दिनों अव्यवस्था का सामना कर रहा है। इस बाजार में लगभग 84 गांवों के लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं।