हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में चीनी के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों को बिना चीनी की फीकी चाय पिलाकर महंगाई के खिलाफ विरोध जताया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि त्योहारों से पहले जरूरी खाद्य वस्तुओं की कीमतें बढ़ने से आम परिवारों का बजट बिगड़ रहा है। पार्टी ने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण और जमाखोरी व कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
#Haldwani #UttarakhandNews #SumitHridayesh #Congress #PriceRise #Inflation #SugarPrice #HaldwaniNews #UttarakhandPolitics #PoliticalNews #BreakingNews #HaldwaniExpressNews