बटियागढ़: बटियागढ़ में अवैध शराब बिक्री से नाराज महिलाओं ने खोला मोर्चा, थाने में दिया आवेदन
सागर जिले के बंडा में जहरीली शराब कांड के बाद बटियागढ़ थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1 और 2 में अवैध शराब की बिक्री से परेशान महिलाओ और वार्डवासियों ने मोर्चा खोल दिया ,बड़ी संख्या में महिलाएँ थाना पंहुची और बटियागढ़ थाना पुलिस को आवेदन देकर कार्यवाही की मांग कीआज मंगलवार दोपहर 12 बजे थाना प्रभारी रजनी शुक्ला को आवेदन दिया गया