फिरोज़ाबाद: एसएसपी का वारंटियों को लेकर अभियान, फिरोजाबाद पुलिस ने पांच घंटे नॉनस्टॉप कार्रवाई में कुल 66 अभियुक्तों को दबोचा
एसएसपी सौरभ दीक्षित द्वारा वारंटियों (एनबीडब्लू, एसआर केसो में वांछित) अभियुक्तों के विरूद्ध शनिवार रात्रि को 12.00 बजे से रविवार सुबह 05.00 बजे तक चलाए गये अभियान के अन्तर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 66 जिसमें 62 एनबलडब्ल्यू वारंटी, दो एसआर वांछित व 02 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।