फिरोज़ाबाद: भाऊ का नगला स्थित एक फैक्ट्री में मशीन से कटा मजदूर के पैर का अंगूठा, अस्पताल में इलाज जारी
थाना खैरगढ क्षेत्र बबाइन निवासी शोभित थाना दक्षिण क्षेत्र भाऊ का नगला स्थित एक फैक्ट्री में ड्यूटी पर गया था। जहां उसका कार्य करने के दौरान मशीन में पैर आने से अंगूठा कट गया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। रविवार सुबह नौ बजे करीबन परिजन फैक्ट्री मालिकान संग उपचार को जिला अस्पताल लेकर आये। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।