फिरोज़ाबाद: थाना सिरसागंज क्षेत्र भदान रेलवे पुल के पास चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल
थाना सिरसागंज क्षेत्र भदान रेलवे पुल के समीप शनिवार देर रात साढ़े ग्यारह बजे क़रीबन चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। जिन्हें आनन फानन में सूचना पर पहुँची 108 एम्बुलेंस उपचार को सीएचसी सिरसागंज लेकर आई, जहां घायल युवकों के परिजन भी पहुंच गए। चिकित्सकों ने घायल युवकों का प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया