बटियागढ़: कुँए से व्यक्ति का शव निकाला, बटियागढ़ भेजा; मगरोंन थाना प्रभारी बोले, शव परीक्षण रिपोर्ट से स्थिति होगी स्पष्ट
मगरोंन थाना क्षेत्र के भिलौनी गांव निवासी जागेश्वर कुशवाहा उम्र 38 वर्ष का शव आज सुबह खेत मे बने कुँए में तैरता मिला,सूचना पर मंगरोन थाना पुलिस और अजब धाम चौकी पुलिस घटनास्थल पँहुची,ग्रामीणों की मदद से शव कुँए से बाहर निकाला गया पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव पी एम के लिए बटियागढ़ अस्पताल भेजा है। परिजनों ने गांव के ही एक परिवार पर हत्या के आरोप लगाए,