बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के लिए सूखे चारे के साथ चिकित्सा सुविधा भी लगातार उपलब्ध
=================
सारण, 6 अक्टूबर 2026
=================
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुधन की सुरक्षा एवं देखभाल को लेकर जिला प्रशासन, सारण द्वारा लगातार आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के लिए सूखे चारे की पर्याप्त व्यवस्था कर पिकअप वाहनों के माध्यम से जरूरत के अनुसार चारा पहुंचाया एवं वितरित किया जा रहा है, ताकि किसी भी पशुपालक को चारे की समस्या का सामना न करना पड़े।
वहीं, बीमार एवं जरूरतमंद पशुओं के उपचार के लिए पशु चिकित्सा टीमों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में लगातार चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। पशुओं के स्वास्थ्य की निगरानी के साथ आवश्यक उपचार एवं दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों के साथ पशुधन की सुरक्षा, चारा एवं चिकित्सा व्यवस्था को भी प्राथमिकता देते हुए लगातार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Saharsa, Bihar | Oct 6, 2026