सारण के सभी प्रखंडों में 06 से 08 अक्टूबर तक आयोजित हो रहा है -‘सेवा सेतु शिविर–सरकार आपके द्वार’
सारण जिले के सभी प्रखंडों में 06, 07 एवं 08 अक्टूबर 2026 को ‘सेवा सेतु शिविर–सरकार आपके द्वार’ का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आमजनों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सहज रूप से उपलब्ध कराना तथा पात्र लाभार्थियों से संबंधित आवेदनों एवं लंबित लाभ/शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करना है।
शिविरों में भारत सरकार की 26 योजनाओं सहित राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाया जाएगा।
योजनाओं के संभावित लाभार्थियों तथा लंबित लाभ/शिकायतों के संबंध में प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
शिविर के सफल एवं प्रभावी संचालन के लिए सभी प्रखंडों में वरीय पदाधिकारियों को प्रभारी/नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को शिविरों में अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है।
जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुँचाने के लिए प्रशासन स्वयं उनके द्वार तक पहुँचे।
Saharsa, Bihar | Oct 6, 2026