रामगंजमण्डी: लखारिया और उदपुरिया में हुई ओलावृष्टि से नुकसान, मंत्री ने दिए सर्वे के निर्देश
रामगंजमंडी क्षेत्र के लखारिया उदपुरिया गांव में शुक्रवार देर रात हुई ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है। बता दे कि क्षेत्र में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। जिससे तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। ओर कई जगहों पर ओलावर्ष्टि हुई। बारिश की चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। वही बारिश और ठंड के चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।