रामगंजमण्डी: रिछड़िया-खैराबाद रास्ते से प्रशासन ने पिला पंजा चलाकर हटाया अतिक्रमण, किसानों ने मंत्री से की थी शिकायत
रामगंजमंडी के रिछड़िया-खैराबाद रास्ते पर प्रशासन ने गुरुवार शाम करीब 5 बजे अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पीला पंजा चलाया। इस रास्ते पर पिछले 15 सालो से स्थानीय लोगो ने अतिक्रमण कर बंद किया हुआ था। जिसके चलते बीते दिनो किसानो ने शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर को खेतो का रास्ता खोलने और अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की थी।