रामगंजमंडी के उंडवा में खड़े ट्रेक्टर में आग लगाने का मामला सामने आया है। जिसके चलते शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे ट्रेक्टर मालिक ने रामगंजमंडी थाने में मामला दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर से आग की लपटे अचानक इस तरह निकली कि ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।