लालगंज: हलिया के गड़बड़ाधाम में शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
हलिया के गड़बड़ा धाम में शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मंगलवार दोपहर बाद 3:00 बजे तक दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। आज सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। मां के जयकारों से पूरा धाम भक्तिमय हो उठा। दूर दराज के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने सेवटी नदी में स्नान करने के बाद मां शीतला के दरबार में मत्था टेका।