सादाबाद: संस्कार हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान प्रसूता और नवजात की हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा
राया रोड पर स्थित संस्कार हॉस्पिटल में एक महिला और उसके बच्चे की प्रसव के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा कर दिया व अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पहुंचे इलाका पुलिस के द्वारा परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया और महिला और नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।