सादाबाद: 17 महीने से वेतन न मिलने पर सहपऊ के रोजगार सेवकों ने की कलमबंद हड़ताल, खंड विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सहपऊ विकासखंड क्षेत्र के रोजगार सेवकों को पिछले 17 महीने से वेतन नहीं मिला है जिसके कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वह नए सत्र में अपने बच्चों की स्कूल फीस भी जमा नहीं कर पा रहे हैं। जिसको लेकर रोजगार सेवक कलमबंद हड़ताल पर चले गए। सभी रोजगार सेवकों के द्वारा इकट्ठा होकर सुबह 11 बजे खंड विकास अधिकारी को अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा है।