सादाबाद: सादाबाद पुलिस ने 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 2 किलोग्राम नशीला पदार्थ गांजा और रुपये किए बरामद
पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी एवं तस्करी के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सादाबाद पुलिस ने 01 अभियुक्त राजवीर पुत्र सौदान सिंह निवासी कजरौठी थाना सादाबाद को नशीला पदार्थ गाँजा सहित गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 02 किलोग्राम नशीला पदार्थ गाँजा बरामद हुआ है।