सादाबाद: सहपऊ में रामलीला महोत्सव के अंतर्गत धूमधाम से निकाली गई राम बारात, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत
सहपऊ कस्बे में चैत्रीय नवरात्र में रामलीला महोत्सव का आयोजन किया जाता है। जिसकी शुरुआत पहले नवदुर्गा के दिन होती है और दसवीं के दिन रावण दहन किया जाता है। बीती रात श्रीराम बारात का आयोजन किया गया। यह बारात भव्य झांकियों के साथ गलीयों और बाजारों में भ्रमण करती हुई जनकपुरी पहुंची। राम बारात का ग्रामीणों के द्वारा जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया है।