सादाबाद: सादाबाद पुलिस ने मई रोड से व्यापारियों से चांदी लूटने वाले तीसरे अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 900 ग्राम चांदी बरामद
देवो रिसोर्ट के पास से दो चांदी व्यापारियों से 3 बदमाशों के द्वारा 5 किलो चांदी लूट ली गई थी। जिसमें पुलिस ने दो दिन पूर्व मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था। सादाबाद पुलिस द्वारा तीसरे अभियुक्त कल्ला उर्फ कल्यान सिंह पुत्र रन्नो उर्फ रनवीर सिंह निवासी गोपरा भाग तसींगा को ताजपुर रोड से गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 900 ग्राम चाँदी बरामद।