सादाबाद: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर सादाबाद और सहपऊ में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष कैंपों का आयोजन किया गया
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवश पर सादाबाद और सहपऊ में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष गर्भवती महिला जांच कैंपों का आयोजन किया गया, जहां पर 213 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर 190 महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए भेजा गया। वहीं वहां पर आई सभी महिलाओं को आयरन गोलियों के साथ ही फलों का वितरण भी किया गया है।