जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में जनपदीय श्रम बन्धु, बाल-श्रम उन्मूलन एवं पुनर्वासन टास्क फोर्स और बन्धुआ-श्रम टास्क फोर्स की बैठक सिविल लाइन दबरई पर शुक्रवार दोपहर तीन बजे करीब सम्पन्न हुई। बाल-श्रम चिन्हांकन में सुस्ती पर DM ने असंतोष जताते हुए प्रवर्तन दल को प्रति सप्ताह अनिवार्य रूप से अभियान चलाने के निर्देश दिये।