खैरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जखारा के पास बुधवार गुरुबार की रात करीब 12 बजे एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विजयपुरा (पुलिस लाइन के सामने) निवासी 35 वर्षीय जय कुमार शर्मा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, जय कुमार फिरोजाबाद की एक फैक्ट्री में मंदिर बनाने का काम करते थे।