लालबर्रा: मिरेगांव में सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, किसानों ने संभाला मोर्चा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
लालबर्रा । जनपद पंचायत लालबर्रा अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मिरेगांव में शासन की महत्वपूर्ण सुदूर सड़क योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। यहाँ लगभग 14.99 लाख रुपये की लागत से बनाई जा रही 750 मीटर लंबी सड़क में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों और स्थानीय किसानों का आरोप है कि निर्माण कार्य में शासन के तय मापदंडों को पूरी तरह दरकिना