सोरांव: सोरांव इलाके में गुजरी शारदा सहायक नहर में पानी आने से किसानों के चेहरे खिले
सोरांव इलाके से गुजरी शारदा सहायक नहर में मंगलवार की शाम पानी आने से किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों का कहना है कि नहरों में पानी आना धान की रोपाई में मददगार साबित होगी। यह नहर जनपद प्रतापगढ़ में होते हुए प्रयागराज में प्रवेश करती है। हालांकि जून के शुरुआत में नहरों पानी आ जाता था। परन्तु इस वर्ष नहरों की सफाई के कारण पानी आने में देरी हुई है।