खानपुर: खानपुर कस्बे में अग्रवाल समाज ने अग्रसेन महाराज की जयंती पर शोभायात्रा निकाली, विभिन्न कार्यक्रमों का किया आयोजन
खानपुर कस्बे में अग्रवाल समाज ने अग्रसेन महाराज की जयंती पर कस्बे में शोभायात्रा निकालकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। समाज के अध्यक्ष प्रहलाद गोयल ने आज रविवार को शाम 4:00 के लगभग बताया कि जन्म जयंती के अवसर पर प्रभात फेरी निकाली गई साथ ही शोभायात्रा खाकी जी महाराज आश्रम से प्रारंभ हुई जो कि नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई अग्रवाल मांगलिक भवन पहुंची।