गुना: शासकीय दुकान पर राशन लेने जा रहे लोगों की ऑटो को डंपर ने मारी टक्कर, एक की मौत 4 से 5 लोग घायल, उमरी रोड पाटई की घटना
Guna, Guna | Aug 21, 2026 गुना में म्याना थाने के उमरी रोड पर पाटई सहराने के पास 21 अगस्त को उमरी तरफ से आ रहे डंपर और ऑटो की टक्कर हो गई। ऑटो में बैठे लोग पाटई से उमरी शासकीय दुकान पर राशन लेने जा रहे थे। जिला अस्पताल में घायलों ने बताया, बालकराम धाकड़ की मौत हो गई। चार से पांच लोग घायलो का उपचार जारी है। डंपर छोड़कर चालक भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।