राशमि: आरनी में जवारा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा, जयकारों से गूंजा गांव
राशमी। क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुख्यालय आरनी में मंगलवार को नवरात्रि के अवसर पर जवारा विसर्जन कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। माता के जयकारों और धार्मिक उल्लास के बीच अंबे मातेश्वरी, झातला मातेश्वरी, मतवाली माताजी, चामुंडा माता, अमलिया बावजी सहित विभिन्न देवी-देवताओं की देवरेलियां एक साथ