कोंडागांव: फरसगांव में हड़ताल पर बैठे पंचायत सचिवों को सरपंच संघ का मिला समर्थन
प्रदेश पंचायत सचिव संघ के प्रांतीय आह्वान पर फरसगांव के समस्त ग्राम पंचायत सचिव ब्लाक मुख्यालय में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुए हैं।सचिव संघ के अनिश्चितकालीन हड़ताल को फरसगांव के सरपंच संघ का समर्थन मिला।सरपंचों ने कहा कि सचिवों की मांगे जायज है, सरकार को इनकी मांगों को जल्द पूर्ण करना चाहिए।सचिवों के हड़ताल से पंचायत स्तर के काम काज नहीं हो पा रहे है ।