कोंडागांव: कोंडागांव में साहू समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाई भक्त माता कर्मा जयंती, नगर में निकाली भव्य शोभायात्रा
आज मंगलवार को भक्त माता कर्मा जयंती के अवसर पर कोंडागांव जिला मुख्यालय स्थित सरगीपाल वार्ड में कर्मा माता मंदिर में साहू समाज द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे भक्त माता कर्मा की पूजा एवं महा आरती से की गई। तत्पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया गया। इस दौरान कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी इस ...