कोंडागांव: घोड़ागांव में पांच वर्षीय बालक की नारंगी नदी में डूबने से मौत, परिवार में शोक की लहर, कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम किया
आज मंगलवार सुबह 6 बजे कोंडागांव के घोड़ागांव में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां पांच वर्षीय गगन बघेल की नारंगी नदी के डोंगाघाट में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी देते हुए मृतक गगन बघेल के पिता दयाराम बघेल ने बताया कि उनका बेटा 24 मार्च की शाम को घर के सामने खेल रहा था। शाम करीब 5:30 बजे जब वह घर के पास नहीं दिखा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।