सरीला: दांदौ गांव में डीएम कार्यालय के अधिकारी पर प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के दांदौ गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक को डीएम कार्यालय हमीरपुर का अधिकारी बनकर फोन करने और अनैतिक कार्रवाई की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। प्रधानाध्यापक की तहरीर पर जरिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।