#पीलीभीत। जिले में खाद की किल्लत ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गेहूं की बुवाई का समय नजदीक होने के बावजूद किसानों को खाद के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। अमरिया तहसील के बरातबोझ गांव स्थित सहकारी समिति पर खाद लेने के लिए किसानों की लंबी कतारें लग रही हैं। किसान कई दिनों से समिति के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन पर्याप्त खाद नहीं मिलने से उनकी परेशानी लगातार बढ़ रही है। घंटों इंतजार के बाद भी खाद न मिलने से किसानों में नाराजगी है। किसानों ने संबंधित अधिकारियों से खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि गेहूं की बुवाई समय से हो सके।
#पीलीभीत #Pilibhitnews #newstoday
#Dmpilibhit #BJPGovernment #AkhileshYadav