चास: बोकारो उपायुक्त ने चास प्रखंड के चाकुलिया पंचायत का निरीक्षण किया
Chas, Bokaro | Apr 4, 2026 शनिवार को *उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा* ने *चास प्रखंड अंतर्गत चाकुलिया पंचायत* का दौरा कर *मनरेगा सहित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं का निरीक्षण* किया। इस दौरान उन्होंने *योजनाओं की जमीनी हकीकत को परखा और यह सुनिश्चित करने पर बल दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके* से पहुंचे।