बिजनौर: मोहल्ला काजीपाड़ा में भाजपा नेता रवि सैनी की बाइक लेकर चोर हुआ फरार, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
Bijnor, Bijnor | Jul 12, 2024 बिजनौर के मोहल्ला काजीपाड़ा में भाजपा नेता रवि सैनी की बाइक घर के बाहर खड़ी हुई थी। इसी दौरान चोर आया और बाइक उठा कर रफू चक्कर हो गया। हालांकि चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस मामले में भाजपा नेता रवि सैनी ने पुलिस को लिखित में तहरीर देकर अज्ञात चोर के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है।