बिजनौर: गांव ताहरपुर के जंगल में गुलदार ने गोवंश को बनाया निवाला, क्षेत्र में दहशत का माहौल
Bijnor, Bijnor | Jul 12, 2024 बिजनौर जनपद के गांव ताहरपुर के जंगल में एक आवारा गोवंश को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। खेत पर काम करने गए किसानों ने मृत अवस्था में पड़े गोवंश को देखा तो उनके होश उड़ गए। हालांकि इसकी सूचना बिजनौर वन विभाग को दी गई है। और बिजनौर वन विभाग की टीम गुलदार को पकड़ने की कवायत में जुत गई है। जिले भर में सभी थाना क्षेत्र में गुलदार का आतंक अभी भी बरकरार है