बिजनौर: बिजनौर रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में एसपी ने परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया
Bijnor, Bijnor | Jul 12, 2024 बिजनौर में आज एसपी नीरज कुमार जादौन ने रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई गई। साथ ही शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए सभी पुलिस कर्मियों को दौड़ भी लगवाई गई।