बिजनौर: गांव बाखरपुर गढ़ी में खेत में सिंचाई करने के दौरान पड़ोसी दबंगों ने एक परिवार पर किया जानलेवा हमला
Bijnor, Bijnor | Jul 11, 2024 बिजनौर जनपद के थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव बाख़रपुर गढ़ी में खेत में सिंचाई करने के दौरान हुए विवाद में पड़ोसी दबंगों ने एक ही परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में काजल गुड्डो देवी व नकुल गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को आनन-फानन में पुलिस ने बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है। घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।