बिजनौर: थाना कोतवाली शहर पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल
Bijnor, Bijnor | Jul 11, 2024 बिजनौर में अवैध शस्त्रों की बिक्री व निर्माण हेतु अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली शहर पुलिस ने शाहरुख पुत्र शमशाद निवासी बुखारा इरशाद कॉलोनी को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। अवैध चाकू बरामदगी के बाद पुलिस ने शाहरुख को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।