बिजनौर: नजीबाबाद रोड पर पुलिस व नगर पालिका की संयुक्त टीम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
Bijnor, Bijnor | Jul 11, 2024 बिजनौर शहर में आज नजीबाबाद मार्ग पर पुलिस व नगर पालिका की संयुक्त टीम ने जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया है। सड़क किनारे लगे अवैध होल्डिंग व अवैध दुकानों को ध्वस्त किया गया है। शहर में चले अतिक्रमण हटाओ अभियान से घंटो तक दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। सड़क किनारे लगे अवैध होल्डिंग्स को तोड़कर नगर पालिका की टीम अपने साथ ले गई