हज़ारीबाग: बरवाडीह में हाईवा हादसे में महिला की मौत, मुआवजे के लिए सड़क जाम
बरवाडीह में हाईवा हादसा:महिला की मौत,मुआवजे को लेकर सड़क जाम। हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव में सुबह करीब 5 बजे हाईवा की चपेट में आने से तेतरी देवी की मौके पर ही मौत हो गई।घटना से आक्रोशित परिजनों ने 14 मील के पास हजारीबाग–बड़कागांव मुख्य सड़क पर शव रखकर मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।पुलिस व प्रशासन मौके पर मौजूद है।